Rajasthan Weather Update: राजस्थान में शीतलहर का प्रकोप, कोहरे के कारण इन जिलों में रहेगा अलर्ट
- byShiv
- 03 Jan, 2025

PC: navbharattimes
लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण राजस्थान में सर्दी का प्रकोप जारी है। बारिश और ओलावृष्टि के कारण राज्य में कोहरा रहा। अब कोहरा छंट रहा है लेकिन शीतलहर दुश्मन बनी हुई है। सुबह और शाम को ठंड इतनी अधिक है कि लोगों की कपकपी छूट रही है। गुरुवार को भी प्रदेश के कई शहरों में कोहरे और शीतलहर का प्रकोप रहा।
शेखावाटी का फतेहपुर, डूंगरपुर और नागौर शहर तो माउंट आबू में मौसम काफी सर्द रहा। बात करें तापमान की तो माउंट आबू का न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस और डूंगरपुर का तापमान 3.0 डिग्री, फतेहपुर का 3.6 डिग्री और नागौर का तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
दिन में धुप निकलने से थोड़ी राहत मिली। लेकिन सुबह और शाम के समय चलने वाली शीतलहर से लोग काफी परेशान है। उत्तर भारत की ओर होने वाली बर्फबारी की वजह से हवाएं इतनी ठंड है। हालांकि मौसम विभाग ने कहा कि जनवरी के दूसरे सप्ताह में तापमान में बढोतरी होने की संभावना है।
प्रदेश के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान
डूंगरपुर में 3.0 डिग्री सेल्सियस
फतेहपुर में 3.6 डिग्री सेल्सियस
नागौर में 3.9 डिग्री सेल्सियस
माउट आबू में 5.0 डिग्री सेल्सियस
गंगानगर में 5.3 डिग्री सेल्सियस
चूरू में 5.4 डिग्री सेल्सियस
बीकानेर में 5.5 डिग्री सेल्सियस
पिलानी में 5.5 डिग्री सेल्सियस
वनस्थली में 5.8 डिग्री सेल्सियस
जालोर में 6.2 डिग्री सेल्सियस
अलवर में 6.2 डिग्री सेल्सियस
सिरोही में 6.5 डिग्री सेल्सियस
करौली में 6.5 डिग्री सेल्सियस
दौसा में 6.5 डिग्री सेल्सियस
डबोक में 6.6 डिग्री सेल्सियस
भीलवाड़ा में 6.6 डिग्री सेल्सियस
अजमेर में 6.9 डिग्री सेल्सियस
सीकर में 7.0 डिग्री सेल्सियस
धौलपुर में 7.5 डिग्री सेल्सियस
जयपुर में 7.7 डिग्री सेल्सियस
चित्तौड़गढ़ में 7.7 डिग्री सेल्सियस
अंता बारां में 8.0 डिग्री सेल्सियस
जैसलमेर में 8.1 डिग्री सेल्सियस
कोटा में 9.4 डिग्री सेल्सियस
जोधपुर में 10.1 डिग्री सेल्सियस
बाड़मेर में 11.4 डिग्री सेल्सियस