Rajasthan: मतदान से पहले किसे सबक सिखाने की बात कर रही हैं वसुंधरा राजे, जान ले आप भी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में कल वोटिंग होगी। प्रदेश में बाकी बची 13 सीटों के लिए 152 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला शुक्रवार को ईवीएम में बंद हो जाएगा। ऐसे में इन 13 सीटों में से एक सीट झालावाड़-बारां सीट भी जहां से वसुंधरा राजे का बेटा चुनाव लड़ रहा है। ऐसे में राजे भी इस सीट के लिए लगातार प्रचार प्रसार में  जुटी है। 

वहीं इस सीट से कांग्रेस पार्टी की ओर से पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रमोद जैन भाया अपनी पत्नी उर्मिला जैन भाया के लिए जन समर्थन जुटाने में लगे हैं। इस बीच पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का एक बड़ा बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि आज ऐसे लोग चुनाव लड़ रहे हैं, जिनके हाथ में सरकार के खजाने की चाबी थी और उस खजाने को इन्होंने लूटने का काम किया।

पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहा कि आज बीजेपी प्रत्याशी सांसद दुष्यंत सिंह के समर्थन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलनों को संबोधित किया। ऐसे लोग चुनाव लड़ रहे हैं, जिनके हाथ में सरकार के खजाने की चाबी थी और उस खजाने को इन्होंने लूटने का काम किया। जनता की नहीं खुद की सेवा की। जिनके भ्रष्टाचार और अवैध खनन के चर्चे पूरे प्रदेश में रहे। ऐसे लोगों को सबक सिखाना होगा।

pc- BBC