Rajasthan: मंत्री सुमित गोदारा पर क्यों भड़के हैं डोटासरा और प्रताप सिंह खाचरियावास
- byShiv
- 31 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा और प्रताप सिंह खाचरियावास ने मंत्री सुमित गोदारा पर तीखा हमला बोला है। डोटासरा ने कहा कि सरकार के मंत्री जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, वह उनकी सोच और संस्कारों को दर्शाता है। डोटासरा ने कहा कि आरएसएस की पाठशाला में इस तरह की बातें सिखाई जाती है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने मंत्री गोदारा के बयान पर सवाल उठाया कि किसी के निजी जीवन पर टिप्पणी करने का अधिकार आखिर उन्हें किसने दिया है। वहीं पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने तल्ख प्रतिक्रिया दी है। खाचरियावास ने कहा कि सुमित गोदारा जैसे मंत्रियों को शर्म करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि हर नेता हर मंत्री को अपनी हद में रहकर बात करनी चाहिए। सुमित गोदारा जैसे लोग जो फालतू की बात करते हैं, उनको खुद के बारे में भी सोच लेना चाहिए। पत्रकारों के सवाल पर मंत्री सुमति गोदारा ने कहा, इसमें मैं क्या कह सकता हूं, सगाई हो रही है अच्छी बात है, शादी भी हो, हम तो यह कहेंगे राहुल गांधी की भी सगाई हो, राहुल गांधी भी शादी करें, राहुल गांधी भी शादी के बाद सही रास्ते पर चलेंगे, अभी वह सही नहीं चल रहे हैं।
pc- ndtv






