Rajasthan: सीपी जोशा ने क्यों कहा कि 4 जून के बाद कांग्रेसी नहीं निकल सकेंगे घर से बाहर, मुंह दिखाना भी हो जाएगा...
- byShiv
- 11 May, 2024

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनावों का दौर चल रहा हैं और सभी नेता अपनी अपनी पार्टी की जीत के दावे कर रहे हैं। ऐसे में भाजपा हो और चाहे कांग्रेस हो हर कोई यही दावा कर रहा हैं कि ज्यादा सीटे हमारी आएगी। ऐसे में राजस्थान में भी यही चल रहा हैं और आरोप प्रत्यारोप का दौर भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने अशोक गहलोत पर निशाना साधा है।
वहीं खबरों की माने तो सीपी जोशी ने मीडिया में बयान जारी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा दिए गए बयान को हास्यास्पद बताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि 4 जून तक अशोक गहलोत और कांग्रेस के लोग ऐसे बयान देकर अपना दिल बहला सकते हैं और खुश हो सकते हैं। उनको इसकी पूरी छूट है, लेकिन चुनाव परिणाम आने के बाद ये लोग अपने घरों से बाहर निकलने में और प्रदेश की जनता को अपना मुंह दिखा पाने में शर्म महसूस करेंगे।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रदेश की जनता 5 महीने पहले ही कांग्रेस को आईना दिखा चुकी है। जिसके नेतृत्व को प्रदेश की जनता ने नकारा है, वे अनर्गल बयानबाजी कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस की साम्प्रदायिक और जातिवादी सोच के कारण देश पहले ही भारी नुकसान सह चुका है। कांग्रेस देश की आस्था और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाली पार्टी है।
pc- economictimes.indiatimes.com