Rajasthan: ऐसा क्यों कहा गहलोत ने की मोदी और शाह से डरते हैं भाजपा के नेता? जान ले आप भी

इंटरनेट डेस्क। लोकभा चुनावों के लिए प्रचार प्रसार का दौर शुरू हो चुका है। भाजपा और कांग्रेस के नेता मैदान में उतर चुके हैं और प्रचार में जुट गए है। ऐसे में राजस्थान में 19 अप्रेल को पहले चरण का मतदान होगा और उसके लिए कांग्रेस भी मैदान में उतर चुकी है। इसी कड़ी में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर के उम्मेद स्टेडियम में हुई चुनावी सभा में भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जमकर कोसा।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो गहलोत ने कहा कि आज भाजपा के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से डरते हैं, ऐसे में उनके सामने अपने क्षेत्र की समस्याएं नहीं रख पाते हैं। इसके साथ ही गहलोत ने कहा अब इसे बदलने का वक्त आ चुका है। गहलोत जोधपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा की नामांकन सभा को संबोधित कर रहे थे।

खबरों की माने तो गहलोत ने कहा कि राम सभी के दिलों में बसे हैं, लेकिन भाजपा ने राम के नाम पर ही लोगों को बांटने का काम किया है। भाजपा वाले सर्टिफिकेट बांट रहे हैं कि कौन रामभक्त है और कौन नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा आज 400 पार का नारा क्यों दे रही है, दरअसल इन्हें संविधान में कई तरह के बदलाव करने हैं। ये भी हो सकता है कि भाजपा आरक्षण को भी खत्म कर दे। आज दो मुख्यमंत्री जेल में बैठे हैं। पूरी दुनिया में भारत की बदनामी हो रही है। इस मामले में खुद जर्मनी और अमरीका ने भी ऐतराज जताया है। 

pc- ndtv raj