Rajasthan: गोविंद सिंह डोटासरा ने क्यों साधा भजनलाल सरकार पर निशाना? साथ ही लगा दिया ये बड़ा आरोप भी
- byShiv
- 04 Sep, 2024

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में आने वाले दिनों में छह विधानसभा सीटोें पर उपचुनाव होने है। ऐसे में प्रदेश में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अवैध शराब को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने इस संबंध में ट्वीट किया कि अवैध शराब का ट्रक गंगानगर से राजस्थान के 7 जिलों को पार करते हुए गुजरात इसलिए पहुंचा, क्योंकि भाजपा की पर्ची सरकार थानों और माफियाओं से बंधी बांध चुकी है।
उन्होंने आगे लिखा मुख्यमंत्री जी.. सोचना नहीं, अब करना पड़ेगा। डूंगरपुर के चौरासी में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर एकजुटता के साथ संगठन को सशक्त करने एवं क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संदेश दिया।
इससे पहले राजस्थान से कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट किया था कि भाजपा सरकार सीकर की जनता के साथ लगातार सौतेला व्यवहार कर रही है। पहले बजट में कुछ नहीं देकर जनता को निराश किया और अब सीकर नगर परिषद को नगर निगम नहीं बनाकर सरकार ने सीकर के साथ भेदभाव किया है।
pc- zee news