Rajasthan: पत्नी करना चाह रही थी पति के साथ में ये काम, जब पति ने कर दिया मना तो इसके बाद हो गया....

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के अजमेर जिले में एक बड़ा ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। इस घटना के बारे में जो कोई भी सुनता हैं उस की रूह कांप जाती है। बताया जा रहा हैं कि अजमेर जिले कि रहने वाली एक महिला ने अपने चार महीने के बेटे के साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। ये घटना देर रात की बताई जा रही है। अगर आप इसका कारण जान लेंगे तो आपके पैरो के नीचे से भी जमीन निकल जाएगी।

क्या हैं पूरा मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो 1 साल पहले ही मृतका प्रियंका की शादी अमृतसर के रहने वाले करण से हुई थी। अभी उसका पति अजमेर आया हुआ था। एक दिन 4 महीने के बेटे को लेकर प्रियंका स्कूटी से कहीं जाने लगी तो यह देखकर उसके पति ने उसे रोका और जाने से मना कर दिया। यही बात महिला को नागवार लगी और उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया और जाकर बेटे के साथ ट्रेन के आगे कूद गई।

पुलिस ने क्या कहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अजमेर में अलवर गेट थाना पुलिस ने बताया कि मृतका प्रियंका की मां का कोई सहारा नहीं था। इस वजह से प्रियंका अपने ससुराल नहीं जाती थी। पति भी मिलने के लिए अक्सर अजमेर आता-जाता था। अजमेर में बारिश हुई थी। ऐसे में प्रियंका बाजार जाने के लिए स्कूटी निकाल रही थी। तभी पति और मां ने उसे टोंका कि चारों तरफ पानी भरा है, स्कूटी ना चलाए। वह इसमें फिसल सकती है और चोट लग सकती है। प्रियंका ने स्कूटी अंदर रख दी और बेटे को लेकर शाम 6 बजे निकल गई। देर रात 12 बजे उसने अजमेर के मदार स्टेशन के नजदीक मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी।

pc- jagran