Rajasthan: प्रदेश में चुनाव संपन्न होने के साथ ही अब भाजपा के नेता यहां करेंगे चुनाव प्रचार, मिली नई जिम्मेदारी
- byShiv sharma
- 29 Apr, 2024

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में लोकसभा चुनाव समाप्त हो चुके हैं और उसके साथ ही अब प्रदेश के नेता अन्य राज्यों के लिए प्रचार प्रसार में जुट गए है। ऐसे में मीडिया रिपोटर्स की माने तो प्रदेश के भाजपा लगभग 100 से ज्यादा नेता अब प्रचार के लिए दूसरे राज्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे। बताया जा रहा हैं की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी तो लगभग अब बाकी बचे पांच चरणों में प्रचार प्रसार करेंगे।
वहीं पार्टी दूसरे बड़े नेताओं को राज्यवार जिम्मा सौंपा गया। इसमें सबसे ज्यादा 40 नेताओं को उत्तर प्रदेश का जिम्मा मिला है। इतना ही नहीं सभी नेताओं को तत्काल प्रभाव से तय हुए राज्यों में जाने के निर्देश दिए गए हैं। ये सभी नेता चुनाव वाले लोकसभा क्षेत्रों में जनसभा, जनसंवाद, सामाजिक बैठक, सम्मेलन सहित अन्य गतिविधियों के जरिए केंद्र की योजनाओं का प्रचार करेंगे।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी सभी राज्यों के दौरे पर जाएंगे, जहां दोनों नेता चुनावी सभा के साथ भी प्रवासी राजस्थानियों के सम्मेलन में शामिल होंगे। बताया जर रहा हैं की जोशी का पहला दौरा ओडिशा से शुरू होगा, जबकि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह को पंजाब, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ को हैदराबाद, केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी को उत्तर प्रदेश, प्रदेश कैबिनेट मंत्री झाबर सिंह खर्रा को उत्तर प्रदेश, चुनाव प्रबंधन समिति के नारायण पंचारिया को तेलंगाना, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी को तेलंगाना, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को उत्तर प्रदेश और तेलंगाना का जिम्मा दिया गया है।
pc-ndtv