Rajasthan: थाने में युवक ने काट लिया अपना प्राइवेट....पुलिस लेकर पहुंची अस्पताल
- byShiv
- 12 Jun, 2024

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के जैसलमेर जिले में एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां पोकरण में रेप के प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने एक विकलांग व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। उसने गिरफ्तारी के बाद पुलिस हिरासत में अपना प्राइवेट पार्ट काटकर सुसाइड करने का प्रयास किया।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पुलिस को जब घटना का पता चला जो उसे आनन फानन में अस्पताल में ले जाया गया। अस्पताल ने आरोपी को गंभीर अवस्था में होने के कारण जोधपुर रेफफर किया गया। बता दें कि पुलिस ने एक शख्स को रोडवेज बस स्टैंड से गिरफ्तार किया था। उस पर आरोप है कि उसने एक महिला के साथ रेप का प्रयास किया है।
इसके बाद पुलिस उसे लेकर थाने पहुंची। इस दौरान आरोपी ने किसी तरह अपने बैग से ब्लेड निकालकर अपने पास रख लिया। इसके बाद सुबह बाथरूम का बहाना कर उसने अपना प्राइवेट पार्ट काटकर सुसाइड का प्रयास किया। प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड मारने की वजह से आरोपी बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस का कहना है कि वह आदतन अपराधी है।
pc- www.thoughtco.com