राजकुमार संतोषी और सनी देओल फिर आएंगे साथ, 'बंटवारा 1947' के बाद अब 'घातक घुस के मारेगा' में करेंगे काम
- byShiv
- 31 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी और एक्टर सनी देओल एक बार फिर साथ काम करने के लिए तैयार हैं। इस बार वे सनी की 1996 की सबसे चर्चित एक्शन फिल्म घातक के एक पसंदीदा किरदार को वापस ला रहे हैं। फिल्ममेकर ने कन्फर्म किया है कि उनके आने वाले प्रोजेक्ट का नाम घातक घुस के मारेगा है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने यह भी साफ किया है कि भले ही सनी घातक वाले अपने किरदार को ही निभाएंगे, लेकिन यह नई फिल्म कोई सीक्वल नहीं होगी। बंटवारा 1947 के बाद अब सनी देओल और राजकुमार संतोषी ने घातक घुस के मारेगा के लिए हाथ मिलाया है।
संतोषी ने यह भी वादा किया है कि नई फिल्म में जबरदस्त एक्शन के साथ-साथ सनी के किरदार से जुड़ी इमोशनल गहराई भी देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट में एक्शन, दमदार डायलॉग और भरपूर इमोशन होंगे, जो उन्हें लगता है कि एक्टर के फैंस को पसंद आएंगे।
pc- amar ujala






