Rajkummar Rao: बढ़ी दाढ़ी और बढ़े वजन के साथ सामने आए राजकुमार, कर रहे इस फिल्म की तैयारी
- byShiv
- 16 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। वीकेंड के पर मुकेश छाबड़ा के बोलती खिड़कियां शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में कई सेलेब्स पहुंचे। लेकिन, जिसने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा वो कोई और नहीं बल्कि राजकुमार राव थे।
जी हां, सोशल मीडिया पर भी राजकुमार राव की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें उनका एकदम बदला हुआ लुक देखने को मिल रहा है। बता दें इस इवेंट में राजकुमार राव ब्लैक शर्ट और ब्लैक जींस पहनकर पहुंचे थे।
इसके अलावा इस बार उनके फेस पर दाढ़ी और मूंछे भी देखने को मिलीं।उनका हेयर स्टाइल भी पहले से एकदम अलग था। इतना ही नहीं वीडियो में उनका वजन भी थोड़ा बढ़ा हुआ लग रहा है। लेकिन बताया जा रहा हैं कि राजकुमार राव ने ये लुक सौरव गांगुली के बायोपिक के लिए अपनाया है। जी हां, जल्द ही राजकुमार राव को क्रिकेटर सौरव गांगुली पर बन रही बायोपिक में देखा जाएगा।
pc- abp news






