Rajnath Singh: मिडिल ईस्ट में तनाव को लेकर राजनाथ ने जताई चिंता, कहा- हालात किस तरफ जाएंगे, अभी ये कहना मुश्किल

इंटरनेट डेस्क। ईरान-इजरायल और अमेरिका में चल रहे युद्ध के कारण मिडिल ईस्ट में तनाव बना हुआ है। चाहे अमेरिका-इजरायल हो या ईरान कोई भी पीछे हटने का नाम नहीं ले रहा है। मिडिल ईस्ट में जारी तनातनी के बीच भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हालात अभी असामान्य हैं। हालात किस तरफ जाएंगे, अभी ये कहना मुश्किल है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो कोलकाता में एक कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मिडिल ईस्ट में जारी तनाव पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने आगाह किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य में किसी भी प्रकार की रुकावट वैश्विक अर्थव्यवस्था और तेल-गैस की सप्लाई चेन को ध्वस्त कर सकती है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि फारस की खाड़ी में अस्थिरता सीधे तौर पर भारत सहित पूरी दुनिया की ऊर्जा सुरक्षा को प्रभावित करेगी। रक्षा मंत्री ने युद्ध के बदलते स्वरूप और अंतरिक्ष तक फैलते मुकाबले को भविष्य के लिए एक मुश्किल चुनौती करार दिया है।

pc- ndtv.in