Rajnath Singh: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की बिगड़ी तबीयत, एम्स में चल रहा इलाज

इंटरनेट डेस्क। देश के केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की गुरुवार को अचानक से तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराना पड़ा। खबरों की माने तो उन्हें पीठ में तेज दर्द की शिकायत थी। इसके बाद अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अब उनकी हालत बिल्कुल स्थिर बताई जा रही है। हालांकि वे अभी भी एम्स में भर्ती हैं और आगे की जांच की जा रही है। 

जानकारी के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एम्स अस्पताल के न्यूरो सर्जरी विभाग में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि रक्षा मंत्री पिछले कई दिनों से बैक पेन समस्या से परेशान थे जिसके बाद गुरूवार को उन्हें एम्स अस्पताल में भर्ती कराना  ही पड़ा।

रक्षा मंत्री का इलाज एम्स अस्पताल के सीनियर डॉक्टरों की देखरेख में किया जा रहा है। एम्स अस्पताल सूत्रों के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तबीयत स्थिर है और डॉक्टर के द्वारा उनका चेकअप किया जा रहा है।

pc- etv bharat