Rajya Sabha Elections: कांग्रेस विधायकों को रिश्वत देने के आरोप में चार गिरफ्तार, गरमाई कर्नाटक की सियासत
- byShiv
- 16 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। राज्यसभा चुनाव के लिए आज 16 मार्च को वोटिंग होगी। इसी बीच एक बड़ा सियासी विवाद सामने आया है। बेंगलुरु में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि गिरफ्तार किए गए लोगों ने ओडिशा के आठ कांग्रेस विधायकों को भाजपा के पक्ष में मतदान कराने के लिए रिश्वत दी। यह घूस प्रत्येक विधायक 5 करोड़ रुपये थी। ये गिरफ्तारियां कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के ऑपरेशन लोटस के आरोपों के तुरंत बाद हुईं। इन गिरफ्तारियों के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया।
क्या बोल डीके शिवकुमार
मीडिया रिपोटर्स की माने तो डीके शिवकुमार ने बताया कि चार लोगों ने एक होटल में हमारे ओडिशा के विधायकों को 5 करोड़ रुपये प्रति विधायक की रिश्वत देकर क्रॉस-वोट कराने की कोशिश की। एफआईआर दर्ज होने के बाद चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस आरोप को खारिज करते हुए भाजपा प्रवक्ता अनिल बिस्वाल ने कहा कि चूंकि कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए वे झूठे दावे कर रहे हैं।
राज्यसभा चुनाव का समीकरण
ओडिशा के 14 कांग्रेस विधायकों में से आठ को दलबदल रोकने के लिए गुरुवार को बेंगलुरु के एक रिसॉर्ट में स्थानांतरित कर दिया गया था। ओडिशा में राज्यसभा की चार सीटों के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल को मैदान में उतारा है और राज्यसभा के निवर्तमान सांसद सुजीत कुमार को पुनः नामांकित किया है। इसके अलावा, भाजपा ने तीसरी सीट के लिए निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप राय का समर्थन किया है। बीजेडी ने संतृप्त मिश्रा को नामांकित किया है, जबकि पार्टी कांग्रेस और सीपीएम समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार दत्तेश्वर होता का समर्थन कर रही है।
pc- nationalheraldindia.com





