Rajya Sabha: 33 वर्ष के संसदीय कार्यकाल के बाद आज रिटायर हो रहे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह

इंटरनेट डेस्क। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और देश के बड़े अर्थशास्त्रियों में अपनी पहचान रखने वाले कांग्रेस नेता और सांसद डॉ. मनमोहन सिंह 33 वर्ष के संसदीय कार्यकाल के बाद आज  रिटायर होने जा रहे है। 91 वर्ष के मनमोहन सिंह पहली बार अक्टूबर 1991 में राज्यसभा के सदस्य बने थे। वह 1991 से 1996 तक भारत रत्न पी. वी. नरसिम्हा राव  की सरकार में वित्त मंत्री और 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे थे।
बता दें की अब उनकी जगह कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पहली बार राजस्थान से उच्च सदन में पहुंची है। वहीं इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एक पत्र लिखते हुए कहा, तीन दशकों से अधिक समय तक सेवा करने के बाद, आज जब आप राज्यसभा से रिटायर हो रहे हैं, यह एक युग का अंत है।

उन्होंने आगे लिखा मुझे याद है कि राष्ट्रपति ओबामा ने आपके बारे में उल्लेख किया था कि जब भी भारतीय प्रधानमंत्री बोलते हैं, तो पूरी दुनिया उन्हें सुनती है, व्यक्तिगत रूप से, आपके मंत्रिमंडल का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। पिछले 10 वर्षों में आप हमेशा ज्ञान का स्रोत रहे हैं और ऐसे व्यक्ति रहे हैं जिनकी सलाह को मैं महत्व देता हूं। पिछले कुछ वर्षों में, आपने व्यक्तिगत असुविधाओं के बावजूद कांग्रेस पार्टी के लिए उपलब्ध रहना सुनिश्चित किया है, इसके लिए पार्टी और मैं सदैव आभारी रहेंगे।

pc- ndtv raj