Raksha Bandhan 2026: जाने कहा से हुई थी राखी बांधने की शुरूआत, किसने बांधी थी पहली राखी

इंटरनेट डेस्क। सनातन परंपरा में रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट स्नेह, विश्वास और कर्तव्यबोध का प्रतीक माना जाता है। इस त्योहार पर बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनकी लंबी आयु की प्रार्थना करती हैं। 

वहीं भाई भी हर परिस्थिति में अपनी बहन के मान-सम्मान की रक्षा करने का संकल्प लेते हैं। लेकिन आज हम यह जानने की कोशिश करेंगे की इस पावन पर्व की शुरुआत कहां से हुई और पहली राखी किसने किसे बांधी।

किसने बांधी थी सबसे पहली राखी?
रक्षाबंधन की सबसे पहली और सर्वमान्य कथा श्रीमद्भागवत पुराण के अनुसार माता लक्ष्मी और राजा बलि से जुड़ी हुई है। असुरराज बलि की अप्रतिम दानशीलता से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु ने उन्हें पाताल लोक का द्वारपाल बनना स्वीकार कर लिया था। जब भगवान लंबे समय तक वैकुंठ नहीं लौटे, तो माता लक्ष्मी चिंतित हो गईं, उन्होंने एक साधारण स्त्री का रूप धारण किया और पाताल लोक पहुंचकर राजा बलि को रक्षासूत्र बांधकर अपना भाई बना लिया। जब बलि ने उपहार मांगने को कहा, तो माता लक्ष्मी ने अपने वास्तविक रूप में आकर भगवान विष्णु को वैकुंठ लौटने की अनुमति मांग ली। बलि ने राखी के रिश्ते का सम्मान करते हुए भगवान को वचनमुक्त कर दिया था।

pc- gonixsolutions.com