Raksha Bandhan 2026: रक्षा बंधन के दिन इस बार बन रहे ये खास योग, मिलेंगे ये फायदे

इंटरनेट डेस्क। इस वर्ष श्रावण मास की पूर्णिमा 28 अगस्त को मनाई जाएगी, जो भाई-बहन के बीच स्नेह का प्रतीक पर्व रक्षा बंधन है। इस बार श्रावण मास की पूर्णिमा दो दिन पड़ रही है। 27 अगस्त को प्रात 8.33 बजे पूर्णिमा तिथि आरंभ होगी, जो 28 अगस्त को प्रातरू 9.19 बजे तक रहेगी। इस बार रक्षा बंधन पर सौम्य और यायीजय योग का विशेष संयोग भी रहेगा। इस बार रक्षा बंधन का पर्व 28 अगस्त को मनाया जाएगा, जिससे बहनें अपने भाइयों की कलाई पर पूरे दिन रक्षा सूत्र बांध सकेंगी।

रक्षाबंधन पर बनेंगे 5 शुभ संयोग

बुधादित्य राजयोगः रक्षाबंधन के अवसर पर सिंह राशि में ग्रहों के राजा सूर्य और बुध ग्रह की युति से बुधादित्य राजयोग बना होगा। यह शुभ योग लोगों के जीवन में उन्नति, सुख, समद्धि लाने वाला होता है।

हंस राजयोगः देव गुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क में मौजूद हैं, जिससे हंस राजयोग बना हुआ है, यह राजयोग रक्षाबंधन के दिन भी रहेगा।

सुकर्मा योगः रक्षाबंधन को सुबह में 07 बजकर 28 मिनट से सुकर्मा योग बनेगा, जो पूरे दिनभर रहेगा। सुकर्मा योग में आप कोई भी शुभ कार्य कर सकते हैं।

व्ररलक्ष्मी व्रतः रक्षाबंधन के अवसर पर शुक्रवार दिन है। उस दिन श्रावण पूर्णिमा है, सावन पूर्णिमा पर जब शुक्रवार होता है तो व्ररलक्ष्मी व्रत रखा जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा से धन और संपत्ति में बढ़ोत्तरी होती है।

pc- mesmerizeindia.com