Raksha Bandhan 2026: क्या चंद्रग्रहण के कारण बदल जाएगा इस बार राखी बांधने का समय, जाने आप भी इससे जुड़ी पूरी....
- byShiv
- 22 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। इस साल रक्षा बंधन का पर्व 28 अगस्त को मनाया जाएगा। यह भाई-बहन का पावन पर्व है। लेकिन इस दिन साल 2026 का अंतिम चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। कुंभ राशि और शतभिषा नक्षत्र में घटित होने वाला यह ग्रहण आंशिक चंद्र ग्रहण होगा, जो ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसे में लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या चंद्र ग्रहण के कारण राखी बांधने का शुभ समय बदल जाएगा? क्या राखी बांधने का समय या दिन बदल जाएगा?
पहले चंद्र ग्रहण का समय जानें
सावन पूर्णिमा को यानी रक्षाबंधन के दिन चंद्र ग्रहण की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार सुबह 6 बजकर 53 मिनट से होगी और दोपहर 12 बजकर 32 मिनट पर समापन होगा। ग्रहण की कुल अवधि लगभग 5 घंटे 39 मिनट है। ग्रहण के दौरान चंद्रमा का रंग लाल या तांबे जैसे नजर आने वाला है, इसलिए इसे ब्लड मून भी कहा जा रहा है। हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए चंद्रमा ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा।
यहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण
सावन पूर्णिमा के दिन लगने वाला चंद्रम ग्रहण यूरोप, अफ्रीका, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, अटलांटिक महासागर और पूर्वी प्रशांत महासागर के हिस्सों में दिखाई देगा। ऐसे में इसका असर भारत में नहीं रहेगा और न हीं सूतककाल माना जाएगा।
28 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व
पूर्णिमा तिथि की शुरुआत - 27 अगस्त, सुबह 9 बजकर 8 मिनट से
पूर्णिमा तिथि का समापन - 28 अगस्त, सुबह 9 बजकर 48 मिनट तक
ऐसे में उदिया तिथि को मानते हुए सावन पूर्णिमा यानी रक्षा बंधन का पर्व 28 अगस्त दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा।
pc- astroyogi.com





