Ram Darbar : घर के अंदर इस दिशा में लगा दें आप भी राम दरबार की तस्वीर, फिर देखें अगले ही दिन से चमत्कार
- byShiv
- 27 Mar, 2025
इंटरनेट डेस्क। हर घर में आपने देखा होगा की मंदिर होता हैं और हम उसमें कई देवी देवताओं की तस्वीरें लगाते है। लेकिन क्या आपको पता हैं की राम दरबार लगाना आपके लिए कितना शुभ होता है। अगर नहीं तो जानते हैं कि राम दरबार को कहां और किस दिशा में रखना शुभ माना जाता है।
राम दरबार का महत्व
राम दरबार में भगवान श्री राम और माता सीता सिंहासन पर बैठे नज़र आते हैं। दरबार में इनके एक ओर लक्ष्मण जी और दूसरी ओर भरत जी खड़े नजर आते हैं। भगवान हनुमान सदा की तरह भगवान राम के चरणों में बैठे दिखाई देते हैं। ऐसी अदभुत राम दरबार की छवि घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है।
इस दिशा में रखें
राम दरबार की छवि जिस घर में होती है वहां सदैव सुख समृद्धि का वास होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार राम दरबार की तस्वीर को घर की पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इस तस्वीर को पूजा घर की पूर्व दिशा में स्थित दीवार पर भी लगाया जा सकता है।
pc- amazon.in
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [news18].






