Ram Mandir: चढ़ावा चोरी मामले में चंपतराय ने तोड़ी चुप्पी, चिट्ठी में लिखा, फैलाये जा रहे सभी बिन्दुओं पर उत्तर दूंगा, सारा सच सामने आएगा

इंटरनेट डेस्क। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में घिरे चंपत राय ने एक्स पर एक चिट्ठी पोस्ट की है। इसके साथ ही धीरज की परीक्षा वाली रामचरितमानस की चौपाई भी लिखी है। उन्होंने लिखा, धीरज धर्म मित्र अरु नारी, आपद काल परिखिअहिं चारी, इस तरह उन्होंने संकेत देने की कोशिश की है कि यह उनके लिए मुश्किल वक्त है, लेकिन इससे उबरने के लिए वह धीरज रख रहे हैं। 

क्या लिखा हैं चिट्ठी में 
मीडिया रिपोटर्स की माने तो चिट्ठी में उन्होंने आगे लिखा, पिछले 7 जून 2026 से श्री रामजन्मभूमि मन्दिर परिसर के दानपात्र की गणना के समय की गई चोरी के सम्बन्ध में अनेक प्रकार की चर्चाएं चल रही हैं। व्यक्तिगत मेरे ऊपर अनेकों अनर्गल आरोप लगाए गए हैं, मैंने मौन-धारण कर लिया है। इसके आगे चंपत राय ने भविष्य में जवाब देने की बात करते हुए लिखा, मन्दिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को संपन्न बैठक में एसआईटी की प्राथमिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। यह रिपोर्ट अब सार्वजनिक हो चुकी है, हालांकि यह परम गोपनीय थी, आप सभी को आश्वस्त करता हूं कि की अंतिम रिपोर्ट आने के बाद फैलाये जा रहे, सभी बिन्दुओं पर अपना उत्तर क्रमानुसार दूंगा, सारा सच सामने आ जाएगा।

दिया ये हवाला
खबरों की माने तो इस दौरान उन्होंने अपने 45 सालों के प्रचारक जीवन का भी हवाला दिया और खुद को एक खुली किताब बताया, चंपत राय ने लिखा कि मुझे अक्टूबर 1991 से अयोध्या में भेजा गया था, मेरा प्रचारक जीवन 45 वर्ष का है, जहां-जहां मैं रहा, खुली पुस्तक के समान है, सभी को आदर पूर्वक नमन।

pc- aaj tak, kailash-yatra.org, metrovaartha.com