Ram Mandir: सीजेआई सूर्यकांत ने कहा किसी सीनियर आईपीएस अफसर की अगुवाई में दोबारा बने एसआईटी, फिर से हो जांच...

इंटरनेट डेस्क। राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला अभी जोर शोर से गुंज रहा है। 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है। एसआइटी अपना काम कर रही है। लेकिन इस बीच एक बड़ी खबर हैं और वो ये की राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन जजों की पीठ के सामने सुनवाई हुई। इस दौरान शीर्ष अदालत ने किसी सीनियर आईपीएस अधिकारी की अगुवाई में मामले की जांच कर रही एसआईटी का पुनर्गठन करने का आदेश दिया है। 

सॉलिसीटर जनरल ने क्या कहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस बीच, सरकार की तरफ से मामले की पैरवी कर रहे सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि मामले में स्टेट्स रिपोर्ट दाखिल की गई है। उन्होंने कोर्ट को ये भी बताया कि इस मामले की जांच जारी है और अब तक कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए सॉलिसिटर जनरल से पूछा कि क्या इस मामले में अभी जांच कौन कर रहा है? इस पर सॉलिसिटर जनरल ने कहा, “सच्चाई का पता लगाने के लिए एसआईटी बनाई गई थी। अब पुलिस इसकी जांच कर रही है। एसआईटी ने पाया है कि यह एक कॉग्निजेबल ऑफेंस (ऐसा अपराध जिसमें पुलिस बिना वारंट के गिरफ्तार कर सकती है) है। इसके बाद सीजेआई सूर्यकांत ने कहा, हम 3-4 दिन बाद इस मामले पर सुनवाई करेंगे और जांच के पहलू पर गौर करेंगे। 

pc- dd india