Ram Mandir: राममंदिर दान चोरी मामले में टिन्नू यादव ने किए बड़े खुलासे, कई बड़ों लोगों के लिए नाम, बनाया जा सकता हैं आरोपी
- byShiv
- 20 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। राममंदिर दान चोरी मामले में एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार 39 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव ने पूर्व महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी अनिल मिश्रा, गोपाल राव और कई अन्य लोगों के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस अब टिन्नू के दावों को सत्यापित करने में जुटी है। अगर यह सच निकलते हैं तो नए लोगों को आरोपी बनाया जा सकता है।
लंबे समय से चल रही थी चोरी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो जांच में सामने आया हैं कि जानकारी के अनुसार चोरी की यह वारदात काफी लम्बे समय से चल रही थी। पूछताछ में सामने आई जानकारी के अनुसार रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू चोरी की रकम का बंटवारा अपने प्रभाव के आधार पर कराता था। वह यह कहकर सबसे बड़ा हिस्सा लेता था कि उसे ऊपर तक कई लोगों को रकम पहुंचानी पड़ती है। बाकी आरोपी भी उसके प्रभाव और पहुंच के चलते उसकी बात मानने को मजबूर रहते थे।
भतीजों को करवा दिया नियुक्त
मीडिया रिपोटर्स की माने तो टिन्नू को समय बीतने के साथ शक होने लगा कि गणना कक्ष में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी दानपात्रों से अपेक्षा से अधिक रकम निकाल रहे हैं, लेकिन उसे कम रकम की जानकारी दे रहे हैं। उसे लगने लगा कि उसके हिस्से में लगातार कमी आ रही है। इसके बाद टिन्नू ने अपने भतीजे मनीष यादव को राममंदिर में गणना कर्मचारी के रूप में तैनात कराया। मनीष की जिम्मेदारी सिर्फ गणना तक सीमित नहीं थी, बल्कि वह चोरी से प्राप्त धनराशि का पूरा हिसाब-किताब रखने लगा। कौन कितना पैसा निकाल रहा है, किसे कितना हिस्सा मिलना है और किस दिन कितनी रकम बाहर निकली, इन सभी बातों पर उसकी नजर रहती थी।
pc- aaj tak






