Ramayana 2: रणबीर और यश की रामायण 2 दिवाली 2027 पर नहीं होगी रिलीज! ये बड़ा कारण आया सामने

इंटरनेट डेस्क। रणबीर कपूर और यश स्टार रामायण दो पार्ट में आएगी। पहला पार्ट इसी दिवाली पर रिलीज होने जा रहा है। वहीं फिल्म का दूसरा पार्ट 2027 की दिवाली पर रिलीज होने की चर्चा थी। वहीं अब खबर है कि रामायण 2 को अब दिवाली 2028 तक के लिए टाल दिया गया है।

बॉलीवुड हंगामा में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, नमित मल्होत्रा के लिए रामायण सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक भावना है, वे भारतीय दर्शकों को सिनेमा देखने का एक ऐसा अनुभव देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं, जो पहले कभी नहीं देखा गया हो। जहां पहला भाग कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाला है, वहीं दूसरे भाग की शूटिंग के लिए कुछ और समय चाहिए।

सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को यह भी बताया कि एक्शन डिजाइन में उम्मीद से ज्यादा समय लगा, क्योंकि नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी विश्व सिनेमा के सबसे अनोखे और ओरिजिनल एक्शन सीक्वेंस तैयार करना चाहते थे। नमित को पूरा भरोसा है कि रामायण के जरिए वे वैश्विक स्तर पर अपनी छाप छोड़ेंगे।

pc- district.in