Ramayana: रणबीर कपूर की रामायण का टीजर आया सामने, भगवान राम के रूप में गरिमा भरे अंदाज में आए नजर
- byShiv
- 02 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म रामायण का टीजर रिलीज हो गया है। भक्ति, इमोशंस से भरी रामायण की पहली झलक देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए हैं। 2 मिनट 38 सेकंड के टीजर में रणबीर कपूर के अलौकिक राम रुप की झलक देखने को मिली है।
टीजर में रणबीर कपूर के अलावा किसी दूसरे एक्टर का फेस रिवील नहीं किया गया है। सनी देओल की राम कहते हुए आवाज सुनने को मिलती है। लक्ष्मण बने रवि दुबे और सीता बनीं साई पल्लवी की ब्लर झलक देखने को मिली है। टीजर के अंत में रावण के रोल में यश की झलक ने फैंस के होश उड़ा दिए हैं।
लंबी चौड़ी कद काठी, काले कपड़े और सिर पर मुकुट पहने तांव में चलते हुए यश का बैक लुक दिखा है। उनके पुष्पक विमान को भी सीन में दिखाया गया है। यश का चेहरा टीजर में भले ही नहीं दिखा, लेकिन उनके ऑरा ने सोशल मीडिया पर लाइमलाइट लूट ली है।
pc- aaj tak






