Ramayana: पश्चिम बंगाल में टैक्स-फ्री हुई फिल्म रामायाण, दिवाली पर होगी रिलीज
- byShiv
- 21 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर फिल्म रामायण का इंतजार जल्द समाप्त होेने जा रहा है। बता दें कि इसी दिवाली ये फिल्म रिलीज होने जा रही है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। रामायण को लेकर बढ़ती उत्सुकता के बीच पश्चिम बंगाल में फिल्म को टैक्स-फ्री करने का ऐलान कर दिया गया है।
टैक्स-फ्री होगी रामायण
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने विजयादशमी के खास अवसर पर नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस भव्य फिल्म को पश्चिम बंगाल में टैक्स-फ्री करने का ऐलान किया है, जिससे फैंस के बीच उत्साह को त्योहारों की खुशी डबल हो गई है।
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा- फिल्म रामायण को टैक्स-फ्री कर दिया गया है। द केरल स्टोरी, द कश्मीर फाइल्स और द बंगाल फाइल्स इन सभी फिल्मों को भी टैक्स-फ्री किया गया है। यही नियम रामायण पर भी लागू होगा, आने वाले दिनों में, हम श्री कृष्ण और अर्जुन के साथ-साथ महाभारत पर भी फिल्में देखेंगे।
pc- jagran






