Ramayana: रामायण का वर्ल्डवाइड कलेक्शन पहुंचा 1500 करोड़ के करीब, भारत में कमाए 821.30 करोड़
- byShiv
- 18 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। रामायाण को रिलीज हुए दूसरा सप्ताह चल रहा हैं और फिल्म की कमाई लगातार जारी है। दूसरे हफ्ते में भी रामायण का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है। रोजाना की कमाई में मामूली गिरावट के बावजूद रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ने भारत में 13वें दिन 821.30 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारत और विदेश में शानदार कमाई कर रही है और अब 1500 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच रही है। बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ रामायण ने इस हफ्ते दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय फिल्मों की सूची में तीसरा स्थान हासिल किया है। ताजा ट्रेड आंकड़ों के अनुसार 13वें दिन भारत में 22,551 शोज के जरिए फिल्म ने 28.70 करोड़ रुपये की नेट कमाई की।
रामायण का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
विदेशों में फिल्म ने अपने 13वें दिन बॉक्स ऑफिस शानदार कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,483.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। अब फिल्म 1,500 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने से बस कुछ ही कदम दूर है। वहीं, दुनिया भर में नितेश तिवारी के निर्देशन बनी इस फिल्म ने पहले हफ्ते में ही भारत में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था।
pc- english.mathrubhumi.com






