Ranbir Kapoor: धूम 4 में नजर आएंगे रणबीर कपूर! खुद ने बताया रामायण के बाद कब से करेंगे अगली फिल्म पर...
- byShiv
- 27 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। रणबीर कपूर इन दिनों अपनी मेगा बजट फिल्म रामायण को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में फिल्म की टीम सैन डिएगो कॉमिक-कॉन पहुंची, जहां डायरेक्टर नितेश तिवारी, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा, रणबीर कपूर और यश ने फिल्म को प्रमोट किया। इसी दौरान रणबीर ने अपनी आने वाली फिल्मों पर भी खुलकर बात की।
एक इंटरव्यू के दौरान होस्ट ने कहा कि यश रामायण के बाद टॉक्सिक ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स में नजर आएंगे, जबकि रणबीर धूम 4 में दिखाई देंगे। इस पर रणबीर ने तुरंत जवाब देते हुए कहा- नहीं, फिलहाल मैं सिर्फ रामायण और लव एंड वॉर पर काम कर रहा हूं। लव एंड वॉर को संजय लीला भंसाली डायरेक्ट कर रहे हैं और ये अगले साल जनवरी में रिलीज होगी।
कब शुरू हुई थीं धूम 4 की चर्चाएं?
रणबीर कपूर के धूम 4 से जुड़ने की खबरें कोई नई नहीं हैं। पिछले कई सालों से ऐसी अफवाहें उड़ रही हैं कि यशराज फिल्म्स इस फ्रेंचाइजी को रणबीर के साथ आगे बढ़ाना चाहता है। साल 2024 में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा को लगता है कि रणबीर इस फिल्म के लिए सबसे फिट हैं।
pc- thepatriot.in






