Ranveer Singh: अभिनेता रणवीर सिंह ने इस मामले में कई अभिनेताओं को छोड़ा पीछे, नहीं हैं कोई भी आस पास
- byShiv
- 22 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। धुरंधर वन और धुरंधर टू के बाद अभिनेता रणवीर सिंह के नाम के चर्चे जोरों पर है। चर्चा हैं की अभिनेता रणवीर सिंह अपनी फिल्म सीरीज धुरंधर की सफलता के बाद भारत के सबसे महंगे स्टार बन गए हैं। हिंदुस्तान टाइम्स कि रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर ने इस फिल्म के दोनों भागों से कुल 325 करोड़ रुपए की कमाई की है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने फिल्म के लिए कोई फिक्स फीस नहीं ली थी, बल्कि प्रॉफिट शेयरिंग (मुनाफे में हिस्सेदारी) का विकल्प चुना था। धुरंधरश् ने दुनियाभर में 3100 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया है। इस कमाई के साथ रणवीर सिंह ने शाह रुख खान, रजनीकांत और अल्लू अर्जुन जैसे बड़े स्टार्स की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
धुरंधर फ्रेंचाइजी में रणवीर सिंह ने एक भारतीय जासूस का रोल प्ले किया है। जबकि दोनों ही पार्ट का डायरेक्शन आदित्य धर ने किया है। उन्होंने मेकर्स के साथ मुनाफे में हिस्सेदारी तय की थी। जब फिल्म का बजट बढ़ा, तो रणवीर ने खुद भी प्रोजेक्ट में पैसा लगाया था। फिल्म की कमाई के बाद अब उन्हें थिएट्रिकल कलेक्शन, डिजिटल, सैटेलाइट और म्यूजिक राइट्स के हिस्से के रूप में 325 करोड़ रुपए मिले हैं।
pc- newsbytesapp.com






