Ranveer Singh: बिश्नोई गैंग के गुर्गे हैरी बॉक्सर ने दी थी रणवीर को धमकी, तुम्हारा वो इलाज करेंगे कि तुम्हारी 7 पीढ़ियां याद रखेंगी

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को बीते दिनों बिश्नोई गैंग की तरफ से मिली धमकी और पैसे मांगने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में पता चला है कि बिश्नोई गैंग के खास गुर्गों में से एक हैरी बॉक्सर ने वॉयस नोट के जरिए रणवीर सिंह को धमकी भेजकर एक करोड़ रुपए की वसूली मांगी थी।

जानकारी के अनुसार मुंबई क्राइम ब्रांच की प्राथमिक जांच में व्हाट्सएप वॉयस नोट में हैरी बॉक्सर की आवाज होने की पुष्टि हुई है। हालांकि इससे जुड़े अन्य साक्ष्यों को क्राइम ब्रांच इकट्ठा करने में जुटी है। क्राइम ब्रांच के अनुसार, हैरी बॉक्सर ने रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग के बाद रणवीर सिंह को उनके मैनेजर के मोबाइल नंबर पर धमकी भेजी थी।

जानकारी के अनुसार इसमें एक्टर से पैसों की मांग की गई थी। इस धमकी के आने के बाद रणवीर सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई है। क्राइम ब्रांच ने रणवीर सिंह की मैनेजर का तीन दिन पहले बयान दर्ज किया है। हैरी बॉक्सर ने एक्टर को धमकाते हुए कहा- राम राम सभी भाइयों को, मैं हैरी बॉक्सर लारेंस बिश्नोई गैंग से, आज का ये वॉइस नोट सभी बॉलीवुड वालों के लिए है, खासकर रणवीर सिंह के लिए है, रणवीर सिंह तुम्हारा वो इलाज करेंगे कि तुम्हारी 7 पीढ़ियां याद रखेंगी।

pc- mid-day.com