Rashifal 05 October 2024: इन राशि के जातकों के लिए शुभ होगा दिन, मिल सकता हैं कुछ नया काम, आर्थिक रूप से मिलेगा लाभ, जाने राशिफल
- byShiv
- 04 Oct, 2024

इंटरनेट डेस्क। 5 अक्टूबर 2024 शनिवार का दिन विशेष है। इस दिन ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। आप आज हनुमान जी की पूजा कर कुछ भी नया काम शुरू करना चाहे तो आपके लिए लाभदायक होगा। तो जानते हैं आज का राशिफल।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को कामों को पूरा करने के लिए काफी मेहनत मशकत करनी होगी। ऑफिस में भी उनके ऊपर काम का बोझ थोड़ा अधिक रहेगा। आप अपने जीवनसाथी पर किसी बेवजह की बात को लेकर शक कर सकते हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आपको संतान की किसी फरमाइश को पूरा करना पड़ सकता है। आपके जीवन साथी से कुछ खटपट होने की संभावना है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन ऊर्जावान रहने वाला है। आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से परेशान रहेंगे, लेकिन बिजनेस में आपको कोई बड़ा टेंडर मिल सकता है।
pc- zee news