Rashifal 15 Feb 2026: इन राशियों के जातकों के लिए शुभ होगा दिन, मिल सकती हैं अच्छी खबर, जाने क्या कहता हैं राशिफल
- byShiv
- 14 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। 15 फरवरी 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। ग्रहों की स्थिति के अनुसार आज कुछ राशियों को धन लाभ होगा, तो कुछ को सेहत का ध्यान रखना होगा। आज आपको रूका पैसा भी आपको मिल सकता हैं तो इसके साथ ही आपको नया प्रोजेक्ट भी मिल सकता है। तो जानते हैं राशिफल।
मेष राशि
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज कुछ मुश्किलें रहेंगी, लेकिन आप सकारात्मक सोच रख कर उनका हल निकाल लेंगे। घर में व्यवस्था बनाए रखने तथा रखरखाव संबंधी कार्यों में व्यस्तता रहेगी। रूका काम शुरू हो सकता हैं।
वृष राशि
आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। अपनी काबिलियत के दम पर अच्छे लोगों के साथ रिश्ते को मजबूत बनायेंगे। किसी भी कार्य में दूसरों की मदद से अपेक्षा न करें तथा अपनी योग्यता पर ही विश्वास रखें, आपको निश्चित फायदा होगा। वित्तीय मामलों को लेकर लिया गया निर्णय फायदेमंद साबित होगा।
मिथुन राशि
आज आपका दिन एक नई उमंग लेकर आएगा। इस राशि की महिलाएं अपने मान-सम्मान को लेकर विशेष रूप से सजग रहेंगी तथा दूसरों की बातों में न आकर अपने निर्णय को ही प्राथमिकता देंगी। आपके काम को लेकर आपके परिवार वाले तारीफ करेंगे, आपका मन प्रसन्न रहेगा. आपको अपने मेहनत का फल जरूर मिलेगा।
pc- sudarshannews.in






