Rashifal 26 nov 2025: इन राशियों के जातकों के लिए मिला जुला होगा दिन, रूका काम होगा पूरा, जाने राशिफल

इंटरनेट डेस्क। 26 नवंबर 2025 बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप गणेश जी की पूजा करें और फिर नए कार्य का शुभारंभ करें। आज आपको लाभ होगा। करियर और कारोबार के मामलों में अधिकांश राशियों को सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। तो जानते हैं क्या राशिफल।

कर्क राशि 
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ परेशानियों के साथ बीतेगा और आपकी कोई बड़ी चाहत पूरी हो सकती है। आपको अपने जीवनसाथी को समय देना होगा नहीं तो उसकी नाराजगी आपको झेलनी पड़ सकती है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

सिंह राशि 
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा मिलाजुला बीतेगा, आज के दिन आपको अपने काम पर फोकस करना होगा। कार्यक्षेत्र में आज के दिन आपके विरोधी आपके काम में बाधा डालने की पूरी कोशिश करेंगे।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहेगा, प्रेम संबंधों में कुछ नया अनुभव आपको मिलेगा, साथी संग किसी जगह पर रोमांटिक यात्रा पर जानें का अवसर मिल सकता है। आज के दिन जो लोग करियर-कारोबार में हैं उनको कोई बड़ा लाभ मिल सकता है।

pc- zee news