Rashmika Mandanna: अभिनेत्री रश्मिका ने विजय देवरकोंडा के साथ गुपचुप तरीके से की सगाई!

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड हीरोइन रश्मिका मंदाना की खूबसूरती की दुनिया कायल है। बताया जा रहा हैं की उन्होंने विजय देवरकोंडा से सगाई कर ली है। खबरों की माने तो रश्मिका ने साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ एक सीक्रेट सेरेमनी में गुपचुप सगाई कर ली है। हालांकि, आधिकारिक तौर कपल ने इस बारे में अभी तक कोई जानकारी अपने फैंस को नहीं दी है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो बीते कुछ महीनों से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें सामने आ रही थी। साथ ही रश्मिका भी कई बार खुलकर विजय देवरकोंडा पर प्यार लुटा चुकी हैं। 

बता दें कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के रिलेशनशिप की चर्चा लंबे समय से चल रही है। दोनों ने कुछ महीने पहले छुट्टियों की तस्वीरें शेयर की थीं। जिसमें दोनों एक ही तरह के बीच पर नजर आए थे। जिसके बाद दोनों के रिश्ते पर फैन्स को विश्वास हो गया था।

pc- khabargaon.com