Rashmika-Vijay wedding: हल्दी और मेहंदी की रस्में आज, कल शादी के बंधन में बंधेंगे रश्मिका और विजय

इंटरनेट डेस्क। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा हमेशा के लिए हमसफर बनने वाले हैं। कपल की शादी उदयपुर में हो रही है, प्री-वेडिंग फंक्शन्स की झलक भी अब सोशल मीडिया पर सामने आने लगी है। रश्मिका और विजय के वेडिंग वेन्यू से एक इनसाइड वीडियो सामने आया है। वीडियो में वेडिंग वेन्यू की ग्रैंड डेकोरेशन नजर आ रही है।

जानकारी के अनुसार वेन्यू को दूल्हा-दुल्हन रश्मिका और विजय के फोटोज सजाया गया है। तस्वीरों में कपल के सीक्रेट वेकेशन के खूबसूरत रोमांटिक मोमेंट्स देखे जा सकते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, बीती रात रश्मिका और विजय का संगीत का फंक्शन हुआ, जिसमें दोनों के परिवारवाले शामिल रहे। बताया जा रहा है कि कपल की संगीत की थीम उनकी लव स्टोरी पर ही बेस्ड रही। 

विजय और रश्मिका इस शादी को प्राइवेट और इंटीमेट रखना चाहते हैं। वो किसी भी तरह की मीडिया कवरेज नहीं चाहते। हालांकि, जो मीडियाकर्मी उनकी शादी को कवर करने वहां पहुंचे हैं। कपल उनका खास ख्याल रख रहा है। रश्मिका और विजय मीडिया के लोगों को लंच और डिनर प्रोवाइड कर रहे हैं। आज, 25 फरवरी को रश्मिका और विजय की हल्दी और मेहंदी की रस्में होंगी। इसके बाद 26 फरवरी को पारंपरिक रीति-रिवाजों से दोनों शादी रचाएंगे।

pc- ganeshaspeaks.com