Ration Card: जान ले कौन हैं वो लोग जो नहीं बनवा सकते हैं राशन कॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। राशन कॉर्ड एक जरूरी दस्तावेज हैं और इसके बिना आपके कई काम अटक सकते है। जैसे कि आपको जो मुफ्त राशन मिलता हैं वो भी बंद हो सकता है। वैसे भारत में खाद्य विभाग द्वारा गरीब लोगों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन कार्ड जारी किए जाते हैं। यह सिर्फ जरूरतमंद लोगों का ही बनाया जाता है। भारत सरकार द्वारा राशन कार्ड बनवाने के लिए पात्रताएं तय की गई है तो आज जानते हैं कि किन लोगों का राशन कार्ड नहीं बनाया जाता है।  

इनका नहीं बनता राशन कार्ड
जानकारी के अनुसार राशन कार्ड बनवाने के लिए आपको कुछ जरूरी पात्रताएं पूरी करनी होती है। अगर आप इन पात्रताओं को पूरा करते हैं तो ही आपका राशन कॉर्ड बन सकता है। वहीं किसका नहीं बनता हैं कॉर्ड जान लेते है। किसी व्यक्ति के पास 100 वर्ग मीटर से ज्यादा की जमीन हैं, जिसमें प्लॉट, फ्लैट, और घर है तो फिर ऐसे व्यक्ति राशन कार्ड के लिए आवेदन नहीं दे सकते। किसी के पास चार पहिया वाहन है जिसमें कार और ट्रैक्टर शामिल है वह भी राशन कार्ड नहीं बनवा सकते।

इसके साथ ही किसी के परिवार में अगर कोई सरकारी नौकरी कर रहा होता है तो वह भी राशन कार्ड नहीं बनवा सकता है। भारत सरकार अब इस तरह के लोगों को चिन्हित कर रही है जिन्होंने दस्तावेजों में गड़बड़ी करके राशन कार्ड बनवा लिए हैं। अगर आपने भी इस तरह राशन कार्ड बनवा लिया तो बेहतर है आपसे सरेंडर कर दें।

pc- zee business