RBI: क्या सच में कागज के नोट बंद कर प्लास्टिक करेंसी ला रहा हैं आरबीआई? जाने आप भी पूरी सच्चाई
- byShiv
- 11 Jun, 2026
इंटरेनट डेस्क। पहले 500 और 1000 के नोट बंद हुए, फिर 2000 के नोट बंद हुए अब बीते कई दिनों से एक और खबर चर्चा का विषय बनी हुई है। सोशल मीडिया पर चल रहा हैं की आरबीआई जल्दी ही कागजी नोट बैन करने वाला है और उसकी जगह पर अब भारत में प्लास्टिक नोट चलाए जाएंगे। हालांकि सरकार की तरफ से इसे लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है कि ऐसा कबसे होने जा रहा है।
सोशल मीडिया पर तारीख आई सामने
खबरों की माने तो सोशल मीडिया पर तो नोट बैन करने की तारीखें भी आ गई हैं, जिससे यूजर्स के बीच काफी खलबली मची हुई है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि आरबीआई 30 जून से कागजी नोट बैन करने जा रहा है। तो वहीं इसी तारीख से प्लास्टिक करेंसी को रिप्लेस कर दिया जाएगा।
क्या है खबर की सच्चाई?
सरकारी की ऑथराइज्ड एजेंसी पीआईबी के आधिकारिक एक्स (ट्विटर) अकाउंट के जरिए ये वीडियो शेयर किया गया है। जिसे इस एजेंसी ने पूरी तरह फेक बताया है। इस वीडियो की सच्चाई को उजागर करते हुए एजेंसी ने लिखा, ये क्लेम पूरी तरह से फेक है। आरबीआई के मुताबिक 30 जून 2026 तक कागज़ी नोटों को हटाने या उनकी जगह प्लास्टिक के नोट लाने की कोई योजना नहीं है।
PC- groww.in






