RBI: रेपो रेट में नहीं हुआ कोई बदलाव, महंगे नहीं होंगे आपके लोन

इंटरनेट डेस्क। आपके लिए एक काम की खबर हैं और वो ये की इस बार भी रेपो रेट में बदलाव नहीं किया गया है। इसे 5.25 प्रतिशत पर बरकरार रखा है। यानी लोन महंगे नहीं होंगे और आपकी ईएमआई भी नहीं बढ़ेगी। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज 6 फरवरी को मॉनीटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग में लिए फैसलों की जानकारी दी।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी, ने दिसंबर में ब्याज दर 0.25 प्रतिशत घटाकर 5.25 प्रतिशत की थीं। आपको बता दें कि आरबीआई जिस रेट पर बैंकों को लोन देता है उसे रेपो रेट कहते हैं। जब रेपो रेट घटता है, तो बैंकों को सस्ता कर्ज मिलता है और वो इस फायदे को ग्राहकों तक पहुंचाते हैं।
फरवरी 2025 में ब्याज दरों को 6.5 प्रतिशत से घटाकर 6.25 प्रतिशत कर दिया था।

मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की ये कटौती करीब 5 साल बाद की गई थी।

दूसरी बार अप्रैल में हुई मीटिंग में भी ब्याज दर 0.25 प्रतिशत घटाई गई।
जून में तीसरी बार दरों में 0.50 प्रतिशत कटौती की थी।
दिसंबर में 0.25 प्रतिशत की कटौती के बाद ब्याज दरें 5.25 प्रतिशत पर आ गई थी

PC- outlookmoney.com