RBI on plastic currency: जाने कब आपके हाथ में आ जाएंगे प्लास्टिक के नोट, RBI ने बता दी हैं तारीख
- byShiv
- 06 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत सरकार ने प्लॉस्टिक की करेंसी को मंजूरी दे दी है। शुरूआत में 10 और 20 के नोट चलाए जाएंगे। इसको लेकर भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को एमपीसी बैठक के नतीजों का ऐलान करते हुए रेपो रेट को स्थिर रखने के साथ ही एक और बड़ा अपडेट दिया है। ये पॉलिमर नोट या प्लास्टिक के नोटों से जुड़ा हुआ है। बीते दिनों मोदी सरकार ने 10 रुपये और 20 रुपये के पॉलिमर करेंसी नोट जारी करने के केंद्रीय बैंक के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।
रिजर्व बैंक ने क्या बताया
गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आरबीआई का लक्ष्य वित्त वर्ष 2028 की शुरुआत में पॉलिमर करेंसी नोटों या प्लास्टिक के नोटों को सर्कुलेशन में लाने का है और इसके लिए लगातार तैयारियां जारी हैं। एमपीसी की बैठक के बाद मीडिया ब्रीफिंग में उन्होंने बताया कि पॉलिमर नोटों का पायलट कार्यक्रम चल रहा है और इन नोटों को बाजार में लाने से पहले हम इसका परीक्षण आकलन करेंगे।
मोदी सरकार दे चुकी है मंजूरी
आरबीआई की ओर से 10-20 प्लास्टिक नोट को लेकर ये बड़ा अपडेट वित्त मंत्रालय द्वारा बीते दिनों संसद में इस प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने के बाद आया है। बता दें कि बीते दिनों नरेंद्र मोदी सरकार ने 10 रुपये और 20 रुपये के मूल्यवर्ग में पॉलिमर नोटों के फील्ड ट्रायल प्रपोजल को मंजूरी दी थी।
pc- bhaskar english






