RBSE 2026: 10वीं-12वीं की पूरक परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू
- byShiv
- 15 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम आ चुके है। जो छात्र इस परीक्षा में फेल हो गए थे या जिनके कम नंबर आए थे, उनके लिए अपना साल बचाने का एक शानदार मौका है। बोर्ड ने साल 2026 की सप्लीमेंट्री परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है। ये परीक्षाएं 14 मई से शुरू होने वाली हैं।
बोर्ड की ओर से आज यानी 15 अप्रैल से आवेदन करने का लिंक भी एक्टिव कर दिया गया है, ताकि छात्र समय रहते अपना फॉर्म भर सकें और अपनी तैयारी में जुट जाएं। बोर्ड ने साफ किया है कि छात्र 15 अप्रैल से लेकर 22 अप्रैल तक बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के सामान्य फीस के साथ आवेदन कर सकते हैं। बैंक में इस फीस को जमा करने की आखिरी तारीख 24 अप्रैल रखी गई है।
यह सप्लीमेंट्री परीक्षा छात्रों के लिए किसी दूसरे मौके से कम नहीं है। इसमें छात्र दोबारा अपनी योग्यता साबित कर सकते हैं और पास होकर अपनी आगे की पढ़ाई जारी रख सकते हैं। बोर्ड ने बताया है कि परीक्षाएं खत्म होने के तुरंत बाद रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
pc- india today






