RBSE 2026: 12वीं के तीनों संकायों के परीक्षा परिणाम जारी, छात्राओं ने मारी बाजी
- byShiv
- 31 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। सीनियर सेकेंडरी (विज्ञान, वाणिज्य, कला) और वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा-2026 के परिणाम में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। सभी संकायों में छात्राओं ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन किया। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने जिला कलेक्टर उदयपुर के कार्यालय से परिणाम जारी किया। उन्होंने विषयवार परिणामो की जानकारी देते हुए सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञान संकाय का रिजल्ट घटा
विज्ञान वर्ग में कुल परिणाम साल 2025 के मुकाबले 98.43 प्रतिशत से घटकर साल 2026 में 97.52 प्रतिशत तक रहा। छात्रों का पास प्रतिशत 97.02 प्रतिशत और छात्राओं का 98.34 प्रतिशत दर्ज हुआ
कॉमर्स में सबसे ज्यादा गिरावट
कॉमर्स में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। कुल परिणाम 99.07 प्रतिशत से गिरकर 93.64 प्रतिशत रह गया। छात्रों का पास प्रतिशत 94.04 प्रतिशत और छात्राओं का 92.82 प्रतिशत रहा।
वहीं, कला वर्ग में भी मामूली गिरावट के साथ कुल परिणाम 97.78 प्रतिशत से 97.54 प्रतिशत रहा। छात्रों का पास प्रतिशत 96.68 प्रतिशत और छात्राओं का 98.29 प्रतिशत रहा।
pc- ndtv raj






