RBSE 2026: राजस्थान बोर्ड की 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम इस दिन हो सकता हैं जारी

इंटरनेट डेस्क। आपके बच्चे ने भी 12वीं की परीक्षा दी हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जल्द ही जारी होने वाला है। राज्य के शिक्षा मंत्री के अनुसार, रिजल्ट 31 मार्च 2026 तक जारी होने की संभावना है।

राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट एक साथ जारी हो सकता है। रिजल्ट की घोषणा अजमेर स्थित बोर्ड मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की जाएगी, जिसमें शिक्षा मंत्री और बोर्ड के अधिकारी मौजूद रहेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक एक्टिव होगा। छात्र सबसे पहलें इन्हीं वेबसाइट से परिणाम देख सकेंगे।

RBSE 12वीं का रिजल्ट 2026 ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?
राजस्थान बोर्ड (RBSE) 12वीं का रिजल्ट 2026 आने के बाद देखने और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स देखें-
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
अब विंडो ओपन होने पर RBSE 12वीं रिजल्ट 2026 पर क्लिक करें।
अब अपनी स्ट्रीम चुनें।
रोल नंबर डालें।
Submit पर क्लिक करें।
RBSE 12वीं का रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

pc- testbook.com