RBSE: कक्षा9वीं और 11वीं परीक्षाएं अब होगी 7 मार्च से शुरू, इसलिए बदला गया पूरा शेड्यूल

इंटरनेट डेस्क। आपके बच्चे भी कक्षा 9 और 11 में पढ़ रहे हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की होने वाली है। जी हां राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं की तिथियों में संशोधन के साथ रिजल्ट की संभावित तिथियों की भी घोषणा की गई है। 9वीं और 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से एग्जाम डेट शीट 2026 चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो बता दें कि पहले कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षाओं का आयोजन 1 अप्रैल से किया जाना था। लेकिन नए अकादमिक सत्र को देखते हुए परीक्षाओं की डेट में बदलाव किए गए और अब 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं 1 अप्रैल की बजाए 7 मार्च से शुरू होगी।

खबरों की माने तो राजस्थान 9वीं और 11वीं दोनों की ही परीक्षाओं का आयोजन 7 मार्च से किया जाएगा। यानी एक अप्रैल को होने वाली परीक्षाएं अब 7 मार्च से शुरू होंगी। परीक्षाओं का समापन 19 मार्च को होगा। शुरू  होगी।