RBSE Exam 2026: राजस्थान बोर्ड की परीक्षाए 12 फरवरी से, लेकिन इस बार होने जा रहा यह बदलाव

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12 फरवरी से परीक्षाएं शुरू होने जा रही है। इस बार परीक्षा में कुछ नया किया जा रहा है। बोर्ड ने परीक्षाओं की गोपनीयता और व्यवस्था में बड़े बदलाव किए हैं। अब परीक्षार्थियों को मिलने वाली मुख्य उत्तर पुस्तिका में पेजों की संख्या घटा दी गई है, लेकिन पहली बार सप्लीमेंट्री कॉपी का विकल्प खोल दिया गया है।

जानकारी के अनुसार नए नियमों के मुताबिक, इस बार 10वीं की मुख्य उत्तर पुस्तिका में केवल 20 पेज और 12वीं की कॉपी में 28 पेज ही होंगे। यह पहले की तुलना में 4-4 पेज कम है। हालांकि, छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है, यदि मुख्य कॉपी भर जाती है, तो बोर्ड पहली बार 8 पेज की सप्लीमेंट्री उत्तर पुस्तिका उपलब्ध कराएगा।

सबसे बड़ी राहत यह है कि अब सप्लीमेंट्री कॉपी के लिए केंद्राधीक्षक के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। परीक्षा कक्ष में तैनात वीक्षक ही जरूरत पड़ने पर तुरंत कॉपी जारी कर सकेंगे। 

pc- adda247.com