RBSE Exam: 12वीं कक्षा के परीक्षा टाइम टेबल में हुआ बदलाव, चेक करें नया शेड्यूल

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 12वीं कक्षा की परीक्षा का टाइम टेबल बदल दिया है। बता दें कि परीक्षा 12 फरवरी से शुरू होने जा रही है। लेकिन टाइम टेबल में बदलाव हुआ है। बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 17 और 24 फरवरी को जो पेपर सुबह की मीटिंग में होने वाले थे, वे अब शाम की शिफ्ट में होंगे। 

जानकारी के अनुसार राजस्थान बोर्ड की सुबह की शिफ्ट में परीक्षाएं सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक होंगी। जबकि दो प्रभावित पेपरों- 17 फरवरी को होने वाले कंप्यूटर साइंस और इन्फॉर्मेटिक्स प्रैक्टिकल एग्जाम और 24 फरवरी को होने वाला पेंटिंग का पेपर शाम की शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से 5 बजकर 15 मिनट तक होगी।

ये रहा कारण
राजस्थान बोर्ड ने परीक्षा का समय बदलने का फैसला छात्रों की अधिक संख्या के चलते लिया है। कई एग्जाम सेंटर पर कैपिसिटी से अधिक छात्र एनरोल हो गए थे। बोर्ड की जांच के अनुसार, 17 फरवरी के एग्जाम के लिए 140 से अधिक स्कूल ओवरक्राउडेड पाए गए। 24 फरवरी के एग्जाम के लिए भी 450 से अधिक स्कूलों में ऐसी ही समस्या देखी गई।

pc- shiksha.com