RBSE Exams 2026: 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम आज होगा जारी, 5वीं और 8वीं बोर्ड का भी आज ही आएगा परिणाम
- byShiv
- 24 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा का रिजल्ट आज यानी 24 मार्च को जारी किया जाएगा। 10वीं के साथ 5वीं और 8वीं बोर्ड के नतीजे भी आज जारी किए जाएंगे। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और शिक्षा विभाग ने रिजल्ट जारी करने को लेकर पूरी तैयारी कर ली है।
बता दें कि 10वीं (माध्यमिक) की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू हुई थी, जो कि 28 फरवरी तक चली थी। बोर्ड ने 6195 केंद्रों पर विषयवार 175 विषयों की परीक्षा कराई थी। इस बार 30 हजार 915 परीक्षकों से कॉपियों की जांच की है।
राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर आज यानी 24 मार्च 2026 को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम जारी करेंगे। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर के कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार, मदन दिलावर दोपहर 1.00 बजे माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अजमेर स्थित कार्यालय से परीक्षा परिणाम जारी करेंगे।
pc- ndtvprofit.com





