RBSE: 10वीं कक्षा के परिणाम के लिए आज जारी हो सकता हैं नोटिफिकेशन

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान बोर्ड अजमेर 10वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी कर सकता है। इसके लिए आज नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। राजस्थान बोर्ड 10वीं परिणाम 2024 जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिव होने पर अपना परिणाम जान सकेंगे।

बता दें की 12वीं के सभी संकायों का परिणाम आने के बाद अब हर किसी को 10वीं के परिणाम का इंतजार है। ऐसे में आपके बच्चों ने भी अगर 10वीं का एग्जाम दिया हैं तो आपका इंतजार खत्म हो सकता है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो बोर्ड आज परिणाम को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। इसके एक दिन बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर परिणाम जारी किया जाएगा। उसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप परिणाम देख सकते है।

pc- news18 hindi