Job and Education
RBSE: राजस्थान बोर्ड से कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षा डेट की जारी, जाने किस दिन से होगी शुरू
- byShiv
- 23 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। आपके बच्चे भी कक्षा 5वीं और 8वीं में पढ़ते हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां राजस्थान बोर्ड से कक्षा 5वीं और 8वीं में पढ़ने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान बोर्ड की ओर से दोनों ही कक्षाओं के टाइम टेबल की घोषणा कर दी गई है।
डेटशीट के मुताबिक कक्षा 5वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से 5 मार्च 2026 तक वहीं कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 19 फरवरी से 4 मार्च 2026 तक करवाया जायेगा। बोर्ड की ओर से पहली बार बोर्ड एग्जाम की शुरुआत फरवरी में हो रही है।
छात्र एवं अविभावक यहां से किस डेट में किस विषय की परीक्षा होगी इसकी पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
Rajasthan Board Class 5th Time Table 2026
| परीक्षा की तिथि | विषय |
| 20 फरवरी 2026 | अंग्रेजी |
| 24 फरवरी 2026 | गणित |
| 26 फरवरी 2026 | हिंदी |
| 28 फरवरी 2026 | पर्यावरण अध्ययन |
| 5 मार्च 2026 | विशेष विषय |
Rajasthan Board Class 8th Time Table 2026
| परीक्षा की तिथि | विषय |
| 19 फरवरी 2026 | अंग्रेजी |
| 21 फरवरी 2026 | हिंदी |
| 23 फरवरी 2026 | विज्ञान |
| 25 फरवरी 2026 | सामाजिक विज्ञान |
| 27 फरवरी 2026 | गणित |
| 4 मार्च 2026 | तृतीय भाषा |





