Recipe of the Day: घर पर बना लें स्वादिष्ट गोंद के लड्डू, ये चीजें जरूरी ही डालें

 

इंटरनेट डेस्क। सर्दी के मौसम में बहुत से लोग गोंद के लड्डू खाना पसंद करते हैं। ये बहुत ही स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए भी बहुत ही लाभकारी होते हैं। आप इन्हें घर पर आसानी से बना सकते हैं। 

जरूरी सामग्री:
घी - 900 ग्राम
बादाम- 1 कप (कटे हुए)
इलायची पाउडर 
मखाना - 800 ग्राम
खरबूजे के बीज -2 कप
गोंद - 200 ग्राम
नारियल - 8 00 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)
चीनी - स्वादुनुसार

इस प्रकार से बना लें आप:
-पैन में घी गर्म कर इसमें गोंद को हल्का भूनकर प्लेट में निकाल लें। 
- इसी प्रकार से मखाना फ्राई कर प्लेट में निकाल लें। 
- अब चीनी, पानी, और इलायची पाउडर से चाशनी बना लें। 
- अब चाशनी में मखाना, गोंद और बाकी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें। 
- अब इस मिश्रण से लड्डू बना लें। 

नवीनतम समाचार अपडेट के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें