Recipe of the Day: मीठा खोया खुरचन पराठा इस विधि से बना लें आप

इंटरनेट डेस्क। पराठा कई चीजों से बनाया जा सकता है। आज हम आपको एक ऐसा पराठा बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जिसका स्वाद आपने शायद ही कभी चखा होगा। आज हम आपको मीठा खोया खुरचन पराठा बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। ये बहुत ही स्वादिष्ट होता है।

जरूरी सामग्री: 
400 ग्राम खोया
1/2 ग्राम केसर
800 ग्राम गेहूं का आटा
6 टेबल स्पून घी
2 चुटकी नमक
पानी
थोड़ा सा केवड़ा पानी
100 ग्राम दानेदार चीनी
20 ग्राम इलायची पाउडर

इस विधि से बना लें आप: 
- एक बर्तन में गेहूं का आटा और नमक मिलाकर इसमें दो बड़े चम्मच घी डालकर पानी की सहायता से गूंथ लें। इसे ढककर रख दें। 
- अब केसर को गरम पानी में भिगो लें। 
- अब केसर के साथ-साथ खोये के मिश्रण में दानेदार चीनी, इलायची पाउडर और केवड़ा पानी मिला दें। 
- अब इसे आटे में मिलाकर पराठे बेल लें। 
-अब इन्हें तवा गरम कर घी लगाकर दोनों ओर से सेंक लें। 
- इस प्रकार से आपका स्वादिष्ट पराठा बन जाता है।

नवीनतम समाचार अपडेट के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें