Recipe Tips: घर पर बनी बादाम कुल्फी का लें स्वाद, ये चीजें जरूर ही डालें
- byShiv sharma
- 11 Apr, 2024

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में कई जगहों पर लोगों को इन दिनों भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इस मौसम में हर किसी का किसी ठंडी चीज का सेवन करने का मन होता है। आज हम आपको बादाम कुल्फी बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद आपको बहुत ही पसंद आएगा। इसे बनाना आसान है।
जरूरी सामग्री:
छह कप पिसे हुए बादाम
छह कप कंडेंस्ड मिल्क
45 केसर
18 पीस पिस्ता
तीन कप दूध
तीन कप फ्रेश क्रीम
नौ बड़े चम्मच उबले बादाम
इस प्रकार से बना लें आप:
- सबसे पहले आप बर्तन में बादाम, क्रीम और कंडेंस्ड मिल्क डालकर फेंट लें।
- अब एक पैन दूध को उबाल लें।
- दूध में उबाल आने के बाद इसमें केसर के धागे डाल दें। अब आप इसे ठंडा कर कर लें।
- अब आप इसमें बादाम के मिश्रण को डाल दें।
- पैन में इसे गरम कर पिस्ते और बादाम डाल दें।
- अब इस मिश्रण को कुल्फी मोल्ड में डालकर सेट होने तक फ्रीजर में रख दें।
- अब आप इसका पिस्ता और बादाम डालकर स्वाद लें सकते हैं।
PC: lifeberrys